रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। RRB Group D Vacancy 2026 के तहत 21,997 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। आवेदन की प्रक्रिया भी निर्धारित समय के भीतर पूरी की गई है और अब उम्मीदवार अगली स्टेज का इंतजार कर रहे हैं।
अगर आपने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है या भविष्य में रेलवे ग्रुप डी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह अपडेट आपके लिए बेहद जरूरी है। भर्ती से जुड़ी ताजा जानकारी, चयन प्रक्रिया, वेतन, पात्रता और आगे की संभावित तारीखों को समझना जरूरी है ताकि कोई भी मौका हाथ से न निकल जाए।
RRB Group D Vacancy 2026 क्या है?
Railway Recruitment Board (RRB) द्वारा समय-समय पर रेलवे के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली जाती हैं। ग्रुप डी (Level-1) भर्ती रेलवे के सबसे बड़े भर्ती अभियानों में से एक मानी जाती है।
RRB Group D Vacancy 2026 के तहत ट्रैक मेंटेनर, हेल्पर, असिस्टेंट, पोर्टर जैसे कई पदों पर भर्ती की जानी है। यह भर्ती पूरे भारत के विभिन्न रेलवे जोनों के लिए होती है, इसलिए प्रतियोगिता भी काफी ज्यादा रहती है।
कुल Vacancies कितनी हैं?
Official नोटिफिकेशन के अनुसार RRB Group D में इस बार लगभग 21,997 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। यह संख्या पिछले कुछ वर्षों की तुलना में काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
रेलवे में बड़ी संख्या में पद खाली होने और रिटायरमेंट बढ़ने के कारण यह भर्ती युवाओं के लिए बड़ा अवसर बनकर सामने आई है।
आवेदन प्रक्रिया और आधिकारिक वेबसाइट
RRB Group D 2026 के लिए आवेदन केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए गए थे:
👉 Official Portal: rrbapply.gov.in
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य की किसी भी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। कई बार सोशल मीडिया पर गलत जानकारी वायरल हो जाती है, जिससे भ्रम की स्थिति बन जाती है।


RRB Group D 2026 Eligibility
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- 10वीं पास (मान्यता प्राप्त बोर्ड से होना चाहिए)
- कुछ पदों के लिए ITI की आवश्यकता है।
आयु सीमा (Age Limit)
- कम से कम: 18 वर्ष आयु
- ज्यादा से ज्यादा: 33 वर्ष आयु
- आरक्षित (Reserved) वर्गों को नियमानुसार छूट
उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ना चाहिए ताकि इसके बारे में सभी जानकारी सही से समझ आ जाये, वरना बाद परेशानी हो सकती है।
Read Also
UPSC 2026 को लेकर बड़ी चर्चा – क्या आयु सीमा और attempts में होगा बदलाव?
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
RRB Group D भर्ती कई चरणों में पूरी की जाती है: लेकिन नीचे दिए गए चार चरणों को ज्यादा महत्व दिया जाता है, आप इन चार चरणों को सही से समझे।
CBT (Computer-Based Test)
यह पहला और सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है। इसमें सामान्य ज्ञान, गणित, सामान्य विज्ञान और रीजनिंग से प्रश्न पूछे जाते हैं, यहीं से सफर शुरू हो जाता है।
PET (Physical Efficiency Test)
जो उम्मीदवार CBT पास करते हैं, उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा देनी होती है, इसलिए रोज योगा करे या GYM जाये।
दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
योग्य उम्मीदवारों के दस्तावेज जांचे जाते हैं, अगर किसी भी तरीके से कोई गलती होती है तो परेशनी आ सकती है।
मेडिकल परीक्षा
अंतिम चयन से पहले मेडिकल फिटनेस जरूरी होती है, इसमें आपके सभी प्रकार का जांच होता है।
Salary और सुविधा
RRB Group D (Level-1) के तहत चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिलता है। जैसे:
शुरूआती वेतन:
लगभग ₹18,000 बेसिक पे (भत्तों के अतिरिक्त)
इसके अलावा:
- HRA
- DA
- ट्रांसपोर्ट अलाउंस
- मेडिकल सुविधाएं
रेलवे नौकरी की स्थिरता और सुविधाओं के कारण यह युवाओं में काफी लोकप्रिय है, यही कारण है की सबसे ज्यादा लोग RRB D नौकरी के लिए उत्सुक रहते है।
आगे क्या? RRB Group D Update
जिसने भी ग्रुप डी के लिए आवेदन किया है वो सभी फ़िलहाल इंतजार करे जब तक:
- Exam Date
- Admit Card
- Exam City Slip
अधिकारी नोटिस जारी नहीं करते है तब तक इंतजार करे।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें और कोई भी दूसरे जगह पर बताई गयी बातो पर विश्वास न करे, ऐसे समय पर अफवाह बहुत ही उड़ते है, उनसे बचे।
RRB Group D की तैयारी कैसे करें?
आगरा आप RRB Group D भर्ती के लिए तैयारी करना चाहते है तो निचे बताई गयी सभी बातो पर ध्यान दे:
रोज़ कम से कम 2 से 3 घंटे पढ़ाई करे
पिछले साल की एग्जाम को पढ़े
मॉक टेस्ट देते रहे ताकि आपका आत्मविश्वास बढ़े
फिजिकल टेस्ट के लिए तैयारी आज से ही शुरू करें
प्रतियोगिता (Competition) ज्यादा है, इसलिए निरंतर अभ्यास जरूरी है, 1 दिन भी लेट करोगे तो हजारो जाओगे।
RRB Group D में Competition ज्यादा होगी?
जी हां। रेलवे भर्ती में हमेशा लाखों उम्मीदवार आवेदन करते हैं। 21,997 पदों के लिए भी आवेदन संख्या बहुत अधिक रहने की संभावना है।
इसलिए आप अपनी तैयारी को इतना मजबूर रखें कि आपको कोई कम्पटीशन न लगे
याद रखना कि सिर्फ आवेदन करना काफी नहीं है, मजबूत तैयारी ही सफलता दिला सकती है।
महत्वपूर्ण सुझाव
- सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी लें अफवाह से बचें
- फर्जी कॉल या मैसेज से सावधान रहें – खासकर WhatsApp पर आई जानकारी को
- परीक्षा की तैयारी में अनुशासन बनाए रखें और अपने आप पर विश्वास रखे
Read Also
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: जानें कौन ले सकता है फायदा और कौन नहीं
FAQs
RRB Group D Vacancy 2026 में कितने पद हैं?
RRB Group में इस बार 21,997 पद घोषित किए गए हैं।
RRB Group D आवेदन कहां से करें?
केवल आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in से।
आयु सीमा क्या है?
18 से 33 वर्ष (आरक्षित वर्गों को छूट)।
वेतन कितना मिलेगा?
प्रारंभिक बेसिक वेतन लगभग ₹18,000 + भत्ते।
चयन प्रक्रिया क्या है?
CBT → PET → Document Verification → Medical।
निष्कर्ष
RRB Group D Vacancy 2026 रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है। 21,997 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया लाखों उम्मीदवारों के लिए उम्मीद लेकर आई है। जो उम्मीदवार गंभीर तैयारी करेंगे, उनके चयन की संभावना ज्यादा होगी।
नियमित अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें और अपनी तैयारी जारी रखें।
I am Bhandari, and through Bali Learn, I provide you with information regarding government schemes. My primary focus is to ensure that you understand—step-by-step—the eligibility criteria, required documents, benefits, and the correct procedure for applying to each scheme.




